लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन में ढील के बीच ‘‘जिम्मेदारी से पेश आने” की अपील की

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:28 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 12 अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में ढील के नए चरण के बाद दुकानें, रेस्तरां, पब और जिम फिर से खुलने के बीच लोगों से “जिम्मेदारी से पेश आने’’ का आग्रह किया है।

लोगों को कपड़ों की दुकानों और कुछ पब एवं रेस्तराओं के बाहर रात से ही कतार में खड़े देखा गया जहां अब ग्राहकों को जाने की इजाजत दे दी गई है। लोगों के मिलने-जुलने पर अब भी सख्त पाबंदी है और उनसे अब भी जहां तक संभव हो, घर से ही काम करने को कहा गया है।

जॉनसन ने कहा, “मुझे यकीन है कि लंबे समय से बंद कारोबारों के मालिकों के लिए यह बड़ी राहत होगी और हर किसी के लिए यह, वह सब करने का मौका होगा जिसे वे पसंद करते हैं या जिसका अभाव महसूस कर रहे होंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं हर किसी से जिम्मेदारी से पेश आने और कोविड को नियंत्रित करने के लिए जारी टीकाकरण कार्यक्रम के बीच ‘हाथ, चेहरा, दूरी एवं ताजा हवा’ याद रखने का आग्रह करता हूं।”

मीडिया की कुछ खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री उन कुछ लोगों में से एक होंगे जो ड्यूक ऑफ ईडनबर्ग, दिवंगत प्रिंस फिलिप को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हाउस ऑफ कॉमन्स के विशेष सत्र से पहले बाल कटवाएंगे।

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के इस चरण में पुस्तकालयों और सामुदायिक केंद्रों जैसी सरकारी इमारतें फिर से खुल सकती हैं।

घर के बाहर होने वाले कुछ छोटे कार्यक्रमों जैसे साहित्य मेले, विवाह, नागरिक साझेदारी समारोह और अन्य कार्यक्रमों का अधिकतम 15 लोगों के साथ आयोजन किया जा सकता है।

लोगों को एक-दूसरे के घर जाने की अनुमति नहीं है और घरों के बाहर भी मिलने-जुलने पर सख्त मनाही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?