लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच फिर लगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की घोषणा

By भाषा | Updated: November 1, 2020 10:15 IST

Lockdown in Britain: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन में एक बार फिर लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन की घोषणा कीइस दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले रहेंगे, क्रिसमस के दौरान पाबंदियों में छूट की संभावना

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए इंग्लैंड में चार सप्ताह के ‘स्टे-एट-होम (घरों में रहने)’ लॉकडाउन की घोषणा की है। यह लॉकडाउन कम से कम दिसंबर के पहले सप्ताह तक लागू रहेगा।

शनिवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘प्रकृति के सामने विनम्र’ होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है और अगर अब कड़े कदम नहीं उठाए गए तो देश में संक्रमण से मृत्यु दर पहली लहर से भी ज्यादा हो सकती है।

जॉनसन ने कहा, ‘कोई विकल्प नहीं है इसलिए अब कड़े कदम उठाने का समय है।’ उन्होंने कहा , ‘आपको घर में ही रहना चाहिए, आप सिर्फ शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलें, अगर घर से काम नहीं कर सकते हैं तभी काम के लिए बाहर निकलें। अपने घर के ही किसी व्यक्ति के साथ व्यायाम करें या किसी अन्य घर के व्यक्ति के साथ। किसी भी तरह से खुद को नुकसान या चोट नहीं पहुंचाएं। स्वयं की इच्छा से किसी के लिए खाद्य पदार्थ या जरूरी समान खरीद दें या जरूरतमंद को सेवा दें।’ 

उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन पहले लगाए गए लॉकडाउन की अपेक्षा कम ‘पाबंदियों’ वाला होगा। इस दौरान गैर आवश्यक सेवाओं और मनोरंजन या आतिथ्य सेवा वाले स्थल जैसे कि रेस्तरां, बार और पब बंद रहेंगे।

रेस्तरां से खाना पैक करा कर ले जाने की अनुमति होगी और लोग अपने घर के बाहर सिर्फ एक व्यक्ति से मिल सकेंगे। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले रहेंगे। हालांकि जॉनसन ने इशारा किया है कि क्रिसमस तक पाबंदियों में छूट दी जाएगी कि लोग अपने परिवारों से मिल सकें।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा