लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के इथाका शहर में विश्वविद्यालय परिसर में बम होने की धमकी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 09:44 IST

Open in App

इथाका (अमेरिका), आठ नवंबर (एपी) अमेरिका के न्यूयॉर्क में इथाका शहर में आइवी लीग विश्वविद्यालय परिसर में सप्ताहांत में बम रखे होने की कई फर्जी धमकियां मिलीं।

विश्वविद्यालय और कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बम विस्फोट की इन धमकियों के बाद कॉर्नेल, कोलंबिया और ब्राउन विश्वविद्यालयों ने रविवार को छात्रों को धमकियों के प्रति सचेत किया था। सुरक्षा जांच के मद्देनजर विश्वविद्यालयों के परिसरों में स्थित कुछ इमारतों को खाली करा लिया गया था। छात्रों से कहा गया था कि जब तक स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच पूरी नहीं कर लेती, तब तक वे विश्वविद्यालय परिसरों से दूर रहें। गौरतलब है कि इथाका शहर में कई विश्वविद्यालय और उनसे संबंधित कॉलेज हैं।

इससे दो दिन पहले येल विश्वविद्यालय में बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कई इमारतों के अलावा नजदीकी न्यू हेवन में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खाली करा लिया गया था। सुरक्षा संबंधी जांच पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार से कक्षाएं शुरू हो गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल