लाइव न्यूज़ :

ढाका आ रहे मलेशिया एयरलाइन के विमान में बम की सूचना ‘अफवाह’ निकली

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:59 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, दो दिसंबर बांग्लादेश में मलेशियाई एयरलाइन के विमान में बम होने की सूचना ‘‘अफवाह’’ निकली। विमान में 135 यात्री सवार थे, जो ढाका हवाई अड्डा पर आपात स्थिति में उतरा था। हवाई अड्डे के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एचएसआईए) के कार्यकारी निदेशक ग्रुप कैप्टन एएचएम तौहीद-उल अहसान ने संवाददाताओं को बताया कि कुआलालंपुर से ढाका आ रहे विमान (उड़ान एमएच-196) बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 38 मिनट पर हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

धमकी भरे फोन के बाद कमांडो और सुरक्षा एजेंसियों को दमकलकर्मियों और एम्बुलेंस के साथ हवाई अड्डे पर तैनात किया गया था। विमान के उतरने के बाद उसे टैक्सीवे पर ले जाया गया, जहां वायु सेना के बम निरोधक दस्ते ने यात्रियों को उतारने के बाद विमान की गहन तलाशी ली। विमान के अंदर या किसी यात्री के सामान में कोई विस्फोटक या बम जैसी वस्तु नहीं मिली। अहसान ने कहा, ‘‘मलेशिया से एक फोन कॉल पर हमें जो जानकारी मिली, वह निराधार साबित हुई ... कुछ भी नहीं मिला।’’

अहसान ने फोन करने वाले स्रोत की पहचान जाहिर करने से इनकार कर दिया, लेकिन बताया कि आरएबी को यह फोन आया था जबकि मलेशियाई अधिकारियों के साथ बाद में की गई बातचीत और खुफिया रिपोर्टों में भी सुझाव दिया गया कि विमान में ऐसा कोई खतरा नहीं था।

उन्होंने बताया कि यात्रियों, उनके सामान और विमान की गहन तलाशी ली गई क्योंकि यह यात्रियों की सुरक्षा का विषय था। हवाई अड्डा के अधिकारियों के अनुसार विमान में 135 यात्री सवार थे, जिनमें 134 बांग्लादेशी और एक मलेशियाई नागरिक था।

‘द डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे से लगभग साढ़े तीन घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित रहा, जिसके बाद एचएसआईए में बुधवार देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर सामान्य परिचालन शुरू हुआ।

ढाका महानगर पुलिस के उत्तरा संभाग के उपायुक्त मोरशेदुल आलम ने अखबार को बताया, ‘‘इस सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला