लाइव न्यूज़ :

फिलिपींस में प्राथना सभा में हुए बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत, इस्लामिक चरमपंथियों पर शक गहराया

By भाषा | Updated: January 27, 2019 19:04 IST

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में जोलो कैथेड्रल (रोमन चर्च) के अंदर पहला बम विस्फोट हुआ। विस्फोट में कुछ लोग घायल हो गए। वहीं, मुख्य दरवाजे की ओर लोगों के भागने पर भगदड़ मच गई।

Open in App

दक्षिणी फिलिपींस के एक द्वीप पर रविवार को एक सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के अंदर और बाहर हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 111 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस इलाके में मुस्लिम चरमपंथी सक्रिय हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में जोलो कैथेड्रल (रोमन चर्च) के अंदर पहला बम विस्फोट हुआ। विस्फोट में कुछ लोग घायल हो गए। वहीं, मुख्य दरवाजे की ओर लोगों के भागने पर भगदड़ मच गई।

इसके बाद दूसरा विस्फोट परिसर के बाहर उस वक्त हुआ, जब बाहर तैनात सेना के जवान और पुलिसकर्मी अंदर जा रहे थे। इसके कारण और अधिक लोग हताहत हुये। 

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 20 लोग मारे गये और 111 लोग घायल हुये हैं। मृतकों में 15 नागिरक और पांच जवान शामिल हैं। 

बख्तरबंद गाड़ियों में सवार सैनिकों ने चर्च की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 

बहरहाल, किसी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

टॅग्स :बम विस्फोटइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा