लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:25 IST

Open in App

पेशावर, 13 नवंबर पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत कबायली इलाके में शनिवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में एक बांध की रखवाली कर रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बाजौर जिला पुलिस प्रमुख अब्दुस समद खान ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बाजौर जिले के राघागन बांध पर पुलिस के दो सिपाही गश्त कर रहे थे, कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने रिमोट-कंट्रोल डिवाइस का उपयोग करके बम विस्फोट किया, जिसके कारण दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

समद खान ने कहा कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान का बाजौर जिला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का गढ़ रहा है। टीटीपी अफगानिस्तान-पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में काफी सक्रिय है।

टीटीपी के आतंकवादी एक दशक से भी अधिक समय से पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में शामिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो