लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बम धमाका; दो पुलिसकर्मियों की मौत, 12 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 8, 2021 23:24 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ अगस्त पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक लग्जरी होटल के पास रविवार को पुलिस की वैन को निशाना बनाकर किए गए एक शक्तिशाली बम धमाके में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि आठ पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि बम को एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था।’’

शाहवानी के मुताबिक बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और आठ घायल हो गए। क्वेटा शहर में सेरेना होटल के पास तंजीम स्क्वायर पर खड़ी पुलिस की एक वैन को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की घेराबंदी करने के बाद दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

इस बम धमाके की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस धमाके की निंदा की है। आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक धमाका आईईडी के जरिए किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब