लाइव न्यूज़ :

इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाका, 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:40 IST

Open in App

बगदाद, 19 जुलाई (एपी) इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धमाका सद्र शहर में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ। यह धमाका ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले हुआ है जब लोग बाजार में खरीदारी में व्यस्त थे। किसी भी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट इलाके में पहले इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है।

इससे पहले अप्रैल में सद्र शहर में हुए कार बम धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!