लाइव न्यूज़ :

Karachi Bomb Blast: पाकिस्तान के कराची के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ बम धमाका, 01 लोगों की हुई मौत 13 घायल, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

By आजाद खान | Updated: May 13, 2022 08:58 IST

Karachi Bomb Blast: यह धमाका कराची के सदर इलाके में हुआ था जिस वक्त वहां काफी भीड़ रहती है। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के कराची में गुरूवार देर रात बम धमाका हुआ है।इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि बम एक साइकल में रखा हुआ था।

Karachi Bomb Blast: पाकिस्तान के कराची में कल देर रात एक बम धमाका हुआ है। यह धमाका काफी बड़ा था जिसकी आवैृाज बहुत दूर तक सुनाई दी थी। यह धमाका कराची के सदर इलाके में हुआ था जिससे वहां मौजूद कई गाड़ियां भी बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। धमाके के समय एक शख्स के मरने की खबर सामने आ रही है, वहीं करीब 13 लोग इसमें घायल हुए है। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि यह धमाका एक साइकिल में हुआ था जो एक कूड़ेदान के पास में खड़ा था। 

2 किलो विस्फोटक का हुआ है इस्तेमाल

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि इस धमाके को अंजाम देने के लिए दो किलो विस्फोटक और करीब आधा किलो बॉल बेयरिंग का इस्तेमाल हुआ है। इसकी धमाके की जिम्मेदारी  सिंध और बलूचिस्तान के अलगाववादी गुटों द्वारा ली गई है। बताया जा रहा है कि इसे टाइमर पर सेट किया हुआ था जो टाइम होते ही खुद से ब्लॉस्ट हो गया है। वहीं इस पर बोलते हुए कराची की पुलिस का कहना है कि यह एक आतंकी हमला है। फिलहाल घटना की जांच शुरू हो गई है और इससे जुड़े कुछ और खुलासे अभी और सामने आने बाकी है। 

घायलों की इलाज में जुटे अस्पताल

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के बाद कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने घायलों से मिलने के लिए जिन्ना अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने वहां के डॉक्टरों से घायलों की जानकारी ली और उनसे मुलाकात भी है। वहीं इस घटना के बाद कराची के सभी सार्वजनिक अस्पतालों में आपातकाल का एलान कर दिया गया है। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, विस्फोट में कई वाहने क्षतिग्रस्त भी हुई है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी थी और इससे आसपास के घरों के शीशे तक फूट गए थे। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि घायलों को बॉल बेयरिंग के कारण यह चोटें आई हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल