लाइव न्यूज़ :

बोलसोनारो ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया, विदेश मंत्री बदला

By भाषा | Updated: March 30, 2021 09:24 IST

Open in App

रियो डी जिनेरियो, 30 मार्च (एपी) ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने विदेश मंत्री को बदलने के भारी दबाव के बीच मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।

राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरॉजो को पद से हटाया और तीन अन्य मंत्रियों को सोमवार को चीफ ऑफ स्टाफ, रक्षा मंत्री और अटॉर्नी जनरल के नए पद सौंपे।

उन्होंने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने नए न्याय एवं जन सुरक्षा मंत्री तथा सरकारी सचिव को नियुक्त करने का फैसला किया है। उन्होंने फेरबदल के लिए कोई वजह नहीं बताई।

राष्ट्रपति ने इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री को बदला था जो देश में कोविड-19 से 3,14,000 लोगों की मौत होने के बाद आलोचना के घेरे में आए थे।

अरॉजो हाल ही में तब आलोचनाओं के शिकार बने, जब उनके प्रतिद्वंद्वियों ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस रोधी टीका तेजी से हासिल करने के प्रयासों को बाधित किया है।

अरॉजो का स्थान कार्लोस फ्रांका ने लिया है जो एक राजनयिक हैं। वह बोलसोनारो के सलाहकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब