बोको हराम ने बंधक स्कूली छात्राओं में 76 को रिहा किया, लड़कियों ने सुनाई दास्तां

By भाषा | Updated: March 22, 2018 08:29 IST2018-03-22T08:29:59+5:302018-03-22T08:29:59+5:30

इन छात्राओं का फरवरी में पूर्वोत्तर में स्थित शहर दापची से अपहरण कर लिया गया था। अपरहरण के बाद बोको हरम ने उन्हें नाइजीरिया और सुदूर लेक चाड भेत्र में रखा गया था।

Boko Haram released 76 hostage school girls | बोको हराम ने बंधक स्कूली छात्राओं में 76 को रिहा किया, लड़कियों ने सुनाई दास्तां

बोको हराम ने बंधक स्कूली छात्राओं में 76 को रिहा किया, लड़कियों ने सुनाई दास्तां

अबुजा, 21 मार्च। बोको हराम के जिहादियों ने अपहृत की गई 110 स्कूली छात्राओं में से 76 को रिहा कर दिया है। इन छात्राओं का फरवरी में पूर्वोत्तर में स्थित शहर दापची से अपहरण कर लिया गया था। अपरहरण के बाद बोको हरम ने उन्हें नाइजीरिया और सुदूर लेक चाड भेत्र में रखा गया था। बोको हरम यहीं से अपने अभियानों का वित्त पोषण करने के लिए तेजी से अपहरण का साधन को तौर पर इस्तेमाल करता है।

सूचना मंत्री लाई मोहम्मद ने कहा, 76 वो हैं जिनके नाम दस्तावेज में हैं। अपहृत छात्राओं को रिहा करने का काम चल रहा है।' नाइजीरियाई सरकार और आतंकवादी समूह के बीच बातचीत के बाद बुधवार की सुबह बोको हराम छात्राओं को दापची लेकर आ गया था।

मोहम्मद ने कहा, ‘लड़कियों को सुबह तीन बजे (जीएमटी समयानुसार दो बजे) के करीब बैक चैनल प्रयासों के जरिये और देश के कुछ मित्रों की मदद से रिहा किया गया।’ रिहा की गई लड़कियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि लड़कियों को किसी को सौंपा नहीं गया बल्कि दापची में छोड़ा गया।

माता- पिता के समर्थन समूह के प्रमुख बशीर मंजो ने कहा, ‘लड़कियों को वापस लाया गया है। उन्हें नौ वाहनों में लाया गया और सुबह तकरीबन आठ बजे के करीब स्कूल के बाहर छोड़ दिया गया।’ दापची अपहरण ने अप्रैल2014 में चिबोक में इसी तरह के अपहरण की दर्दनाक यादें ताजा कर दी थीं। उस वक्त200 से अधिक लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था। बोको हराम नाइजीरिया और सुदूर लेक चाड क्षेत्र में अपने अभियानों का वित्तपोषण करने के लिये तेजी से अपहरण का साधन के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

Web Title: Boko Haram released 76 hostage school girls

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे