बोको हराम ने नाइजीरियों में सैंकड़ों छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:22 IST2020-12-15T18:22:37+5:302020-12-15T18:22:37+5:30

Boko Haram claimed responsibility for kidnapping hundreds of students in Niger | बोको हराम ने नाइजीरियों में सैंकड़ों छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली

बोको हराम ने नाइजीरियों में सैंकड़ों छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली

लागोस (नाइजीरिया), 15 दिसंबर (एपी) नाइजीरिया के बोको हराम के जिहादी विद्रोहियों ने एक स्कूल से सैकड़ों छात्रों के अपहरण की जिम्मेदारी ली है,

एक नाइजीरियाई ऑनलाइन समाचार पत्र ने यह जानकारी दी।

हथियारों से लैस हमलावरों ने शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी कतसिना प्रांत में एक सरकारी स्कूल पर हमला किया था। उसके बाद से स्कूल के 330 से अधिक छात्र लापता हैं।

समाचार पत्र ‘डेली नाइजीरियन’ ने कहा कि उसे बोको हराम के नेता अबुबाकर शेकू का एक ऑडियो संदेश मिला है जिसमें कहा गया है कि इसी संगठन ने स्कूली बच्चों का अपहरण किया है कि क्योंकि पश्चिमी शिक्षा इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता गरबा शेहू ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि अपहरणकर्ताओं ने संपर्क किया है और बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए बातचीत चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Boko Haram claimed responsibility for kidnapping hundreds of students in Niger

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे