लाइव न्यूज़ :

नाइजर में बोको हराम के हमले में कम से कम 28 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 09:12 IST

Open in App

नियामे, 15 दिसम्बर (एपी) नाइजर के दक्षिण-पूर्व में जिहादी संगठन बोको हराम के हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए।

नाइजर की सरकार ने सोमवार को बताया कि हमलावरों ने टाउमोर के बाजार और घरों में आग लगा दी और फिर भागने की कोशिश करने वाले हर शख्स पर गोली चलाने लगे। हमला शनिवार रात शुरू हुआ और रविवार तक चला।

डिफ्फा के गवर्नर इस्सा लेमाइन ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि सैकड़ों घर नष्ट हो गए और कई लोगों की जान गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लोग परेशान हैं.... झाड़ियों और आसपास के गांवों में छुपे हैं।’’

नाइजर की सरकार ने 72 घंटे के शोक की घोषणा की है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

न्यूयॉर्क में उनके प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुतारेस ने इस जघन्य हमले पर खेद जताया, जिसने डिफ्फा क्षेत्र में नगरपालिका और क्षेत्रीय चुनाव की शांतिपूर्ण प्रक्रिया को बाधित कर दिया।

नाइजर में रविवार को 220 से अधिक नगर पालिकाओं में स्थानीय चुनाव हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?