लाइव न्यूज़ :

बोइंग ने इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए 737-मैक्स विमान के पीड़ित परिवारों के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:08 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 11 नवंबर (एपी) विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने इथोपिया में मार्च 2019 में हुए हादसे के पीड़ितों के परिवारों के साथ एक समझौता किया है। कंपनी के 737-मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 157 लोगों की मौत हो गई थी।

समझौते के तहत, बोइंग ने अदीस अबाबा बोले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद इथोपियाई एयरवेज की उड़ान-302 के नियंत्रण खोने की जिम्मेदारी स्वीकार की। विमान अदीस अबाबा से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और हादसे में विमान में सवारी सभी लोगों की जान चली गई थी।

इथोपिया में हुई दुर्घटना के बाद अमेरिका ने 737-मैक्स को तब तक के लिए उड़ान भरने से रोक दिया था, जब तक कि बोइंग विमान के दोषपूर्ण सॉफ्टवेयर को ठीक नहीं कर लेता।

शिकागो की संघीय अदालत में बुधवार को दायर किए गए अदालती दस्तावेजों में कंपनी ने स्वीकार किया कि ईटी-302 के अनियंत्रित और दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के लिए उसके सॉफ्टवेयर को जिम्मेदार ठहराया गया था। साथ ही कंपनी ने यह भी माना कि 737-मैक्स उड़ान भरने के लिए ''असुरक्षित स्थिति'' में था। बोइंग के 737-मैक्स विमान को इस साल की शुरुआत में फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी।

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, समझौते में बुधवार तक परिवारों को मुआवजा राशि देने की बात शामिल नहीं थी। हालांकि, यह पीड़ित परिवारों को उनके गृह देश के बजाय अमेरिकी अदालतों में व्यक्तिगत दावे पेश करने की अनुमति देता है। इस दुर्घटना में 35 देशों के नागरिकों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल