लाइव न्यूज़ :

बोइंग-777 विमान की उड़ान पर रोक लगाने की सिफारिश

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:57 IST

Open in App

शिकागो (अमेरिका), 22 फरवरी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने सभी विमानन कंपनियों से उसके 777 मॉडल के विमानों की उड़ान रोकने की सिफारिश की है।

कंपनी ने यह कदम पिछले सप्ताहांत डेनवर में इस मॉडल के विमान का इंजन फेल होने एवं अमेरिकी नियामक द्वारा यूनाइटेड एयरलाइंस को उन विमानों का निरीक्षण करने के निर्देश देने के बाद उठाया है।

यूनाइटेड एयरलाइंस ने रविवार को कहा कि वह अस्थायी रूप से इस मॉडल के विमानों को सेवा से हटा रहा है। उसने यह घोषणा उड़ान भरने के तुरंत बाद दाहिने इंजन के फटने के बाद डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कराई गई आपात लैंडिग के बाद की है।

उल्लेखीय है कि विमान में लगा प्रैट ऐंड व्हिटनी पीडब्ल्यू4000 इंजन टुकड़े-टुकड़े होने के बाद उपनगर के इलाकों में गिरा था।

हालांकि, विमान को सुरक्षित उतार लिया गया था जिसमें 231 यात्री एवं चालक दल के 10 सदस्य सवार थे।

अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए)के प्रशासक स्टीव डिकसन ने रविार को जारी बयान में कहा कि शुरुआती सुरक्षा आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर निरीक्षक इस राय पर पहुंचे है कि इस मॉडल के विमानों में लगे पंखों के ब्लेड का निरीक्षण करने की बारंबरता बढ़ाने की जरूरत है जिसका इस्तेमाल केवल बोइंग 777 विमानों में होता है।

बयान में कहा गया कि संभवत: इसका मतलब है कि कुछ विमानों को खड़ा करने की जरूरत है। बोइंग ने कहा कि एफएए द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया स्थापित किए जाने तक उन्हें ऐसा करना होगा।

वित्तीय अखबार निक्केई के मुताबिक जापान ने भी इस मॉडल के विमानों की उड़ान रोकने का आदेश दिया है। जापान के मुताबिक इसी श्रेणी के इंजन में गत वर्ष दिसंबर में समस्या आई थी।

बोइंग ने बयान में कहा कि 777 मॉडल के 69 विमान ऐसे हैं जिनमें प्रैट ऐंड व्हिटनी-4000 इंजन लगे हैं एवं 112 इंजन सेवा में है जबकि इस मॉडल के 59 इंजन गोदाम में हैं।

एफएए के मुताबिक अमेरिकी विमानन कंपनी यूनाइटेड में इस मॉडल के 25 विमान सेवा में हैं जबकि जापान की दो विमानन कंपनियों में ऐसे 32 विमानों का परिचालन हो रहा था।

बोइंग ने रविवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ हम नियामक के साथ काम कर रहे है और जब तक वे कार्यवाही करते हैं तब तक विमान उड़ान नहीं भरेंगे और इस श्रेणी के इंजनों की और जांच की जाएगी।’’

इंजन निर्माता ने कहा कि वह जांचकर्ताओं के साथ काम करने के लिए टीम भेज रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला