लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भीड़ हत्या में जान गंवाने वाले श्रीलंकाई नागरिक के शव को दफनाया गया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 21:32 IST

Open in App

कोलंबो, आठ दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक भीड़ ने जिस श्रीलंकाई नागरिक की हत्या कर दी थी उसे बुधवार को कोलंबो के उत्तर में स्थित उपनगर गानेमुल्ला में बौद्ध और कैथोलिक रिवाजों के अनुसार दफना दिया गया। श्रीलंका के नागरिक प्रियंथ कुमार दियवदना को ईशनिंदा के आरोपों के चलते गत सप्ताह पाकिस्तान में एक भीड़ ने मार दिया था।

शुक्रवार को हुई घटना में चरमपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान के समर्थक शामिल थे जिन्होंने सियालकोट की एक कपड़ा फैक्टरी पर हमला किया और उसने महाप्रबंधक दियवदना (49) को पीटा और उसके बाद उसके शरीर को आग लगा दी।

दियवदना के पार्थिव शरीर को श्रीलंका की राष्ट्रीय विमानन कंपनी श्रीलंकन एयरलाइन्स द्वारा सरकारी खर्चे पर सोमवार को कोलंबो लाया गया। शव को मंगलवार को परिजनों को सौंपा गया। कोविड प्रतिबंधों के बीच दियवदना को बुधवार को दफनाया गया जिसमें कुछ गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान बौद्ध पुजारी और कैथोलिक अल्पसंख्यक पादरी मौजूद थे और उन्होंने अपने धर्म के अनुसार क्रियाकर्म किया। संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्देना ने दिवगंत के घर पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। आज सुबह सांसदों ने वार्षिक बजट पर बहस में भाग लेते हुए दियवदना की हत्या पर शोक प्रकट किया।

सत्तारूढ़ और विपक्ष के नेताओं ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खटक से उनके असंवेदनशील बयान पर माफी मांगने को कहा।

खटक ने सोमवार को कहा था कि सियालकोट में भीड़ द्वारा दियवदना की हत्या को टीएलपी पर पाकिस्तान सरकार के हाल में लगाए गए प्रतिबंध से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि जब युवा भावुक हो जाते हैं तब “हत्याएं हो जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक