लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में पद्मा नदी में नौका पलटने के बाद चार लोगों के शव बरामद

By भाषा | Updated: September 30, 2021 15:30 IST

Open in App

ढाका, 30 सितंबर बांग्लादेश में बुधवार को पद्मा नदी में 50 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के पलट जाने के बाद पुलिस ने तीन बच्चों तथा 50 वर्षीय एक महिला के शव बरामद किये हैं। बृहस्पतिवार को मीडिया ने यह जानकारी दी।

ढाका ट्रूब्यून अखबार की खबर के अनुसार चार लोगों की मौत होने की पुष्टि करते हुए शिबगंज के उपजिला निर्बाही अधिकारी साकिब-अल-रब्बी ने बताया कि बुधवार को यह नौका पाकर बोगलौरी से दसारशिया की ओर जा रह थी और अपराह्न दो बजे खराब मौसम के चलते पलट गयी।

स्थानीय लोगों के अनुसार उसपर यात्रियों के अलावा आलू और बैगन की बोरियां, नारियल और साइकिल भी लदी थीं।

पुलिस के मुताबिक 20 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है और बाकी यात्रियों की तलाश की जा रही है ।

पिछले महीने भी पद्मा नदी में एक नौका पलट जाने के बाद 15 स्कूली बच्चे लापता हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी