Alaska Plane Crash: अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त विमान के 10 लोगों का शव बरामद, प्लेन के उड़े परखच्चे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 09:36 IST2025-02-09T09:34:30+5:302025-02-09T09:36:43+5:30
Alaska Plane Crash: क्षेत्रीय ऑपरेटर बेरिंग एयर द्वारा संचालित सेसना ग्रैंड कारवां विमान, गुरुवार को अनलाक्लिट से नोम की यात्रा कर रहा था, जब वह खो गया

Alaska Plane Crash: अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त विमान के 10 लोगों का शव बरामद, प्लेन के उड़े परखच्चे
Alaska Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर बेरिंग सागर में गिर गया था। नोम वालंटियर दमकल विभाग ने शनिवार दोपहर अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। क्षेत्र में बर्फीली आंधी आने से पहले ही बचाव दलों ने शवों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
दमकल विभाग ने दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बेरिंग विमान हादसे में मारे गए सभी 10 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।” विभाग ने कहा कि विमान को निकालने के प्रयास जारी हैं। अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान ने बृहस्पतिवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था।
🚨#BREAKING: The remains of all 10 people killed in Alaska plane crash have been recovered, authorities say
— Nerd Raven (@nerdraven_) February 9, 2025
The Nome Volunteer Fire Department made the announcement on its Facebook page Saturday afternoon. Recovery crews had been racing to recover the bodies before a winter… pic.twitter.com/N5TLcJBVgU
विमान का मलबा शुक्रवार को बर्फ से ढके समुद्र में मिला था। ‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया था कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया था।
‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था।