मध्य मैक्सिको में 10 लोगों के शव मिले

By भाषा | Updated: November 19, 2021 08:41 IST2021-11-19T08:41:50+5:302021-11-19T08:41:50+5:30

Bodies of 10 people found in central Mexico | मध्य मैक्सिको में 10 लोगों के शव मिले

मध्य मैक्सिको में 10 लोगों के शव मिले

मैक्सिको सिटी, 19 नवंबर (एपी) मैक्सिको के जाकाटेकास राज्य में अधिकारियों को बृहस्पतिवार को 10 शव मिले, जिनमें से नौ शव एक पुल से लटके हुए थे। इस इलाके पर आधिपत्य जमाने के लिए मादक पदार्थ गिरोहों के बीच संघर्ष होते रहते हैं।

जाकाटेकास की राज्य लोक सुरक्षा एजेंसी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि ये शव मैक्सिको सिटी के उत्तरी हिस्से में मिले। सभी मृतक पुरुष थे।

इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनालोआ और जलिस्को न्यू जनरेशन गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष चलता रहता है, क्योंकि यह राज्य मादक पदार्थों की तस्करी के लिहाज से अहम है।

संघीय आंकड़ों के अनुसार, मैक्सिको में इस साल के पहले नौ महीनों में 25,000 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bodies of 10 people found in central Mexico

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे