लाइव न्यूज़ :

रूस के फार ईस्ट में विमान हादसे में मरने वालों के शव मिले

By भाषा | Updated: July 7, 2021 17:09 IST

Open in App

मॉस्को, सात जुलाई (एपी) रूस के फार ईस्ट के दूरदराज इलाके में विमान हादसे के एक दिन बाद बचावकर्मियों को 19 शव मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विमान एंटोनोव एएन-26 कामाचात्का क्षेत्र के पास अपने गंतव्य स्थान पलाना नगर के पास मंगलवार को खराब मौसम के बीच उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 28 लोग सवार थे। यह विमान मंगलवार की सुबह पेट्रोपावलोव्स्क-कामाचात्सकी से पलाना आ रहा था जब यह निर्धारित संदेश को सुन नहीं पाया और रडार के दायरे से बाहर हो गया।

विमान का मलबा मंगलवार की शाम तटीय चट्टान पर और समुद्र में मिला तथा अंधेरा हो जाने के कारण राहत एवं तलाश अभियान बुधवार सुबह तक टाल दिया गया था क्योंकि रात में दुर्घटना वाले स्थान पर जाना बहुत मुश्किल था।

कामाचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ को बताया कि ‘‘शुरुआत में मिले शवों को पानी से बाहर निकाला गया।”

रूस के आपाकालीन मंत्रालय ने कहा कि अब तक 19 शव बरामद कर लिए गए हैं और इनमें से एक की पहले ही पहचान की जा चुकी है।

रूसी मीडिया ने मंगलवार को बताया था कि चालक दल के छह सदस्य और 22 यात्रियों में से कोई जीवित नहीं बचा है। कामाचात्का सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पलाना में स्थानीय सरकार प्रमुख, ओल्गा मोखीरेवा भी यात्रियों में शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा