लाइव न्यूज़ :

बोबर्ट ने मुस्लिम विरोधी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इंकार किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 नवंबर (एपी) मिनिसोटा से डोमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर के खिलाफ मुस्लिम विरोधी टिप्पणी करने को लेकर बुरी तरह आलोचना झेल रही कंजरवेटिव पार्टी की सांसद लॉरेन बोबेर्ट ने फोन पर उमर से वार्ता की है। हालांकि इस संबंध में दोनों नेताओं का कहना है कि बातचीत सकारात्मक नहीं रही।

गौरतलब है कि बोबर्ट ने उमर की तुलना आत्मघाती हमलावर आतंकवादी से की थी।

शुक्रवार को बयान जारी कर बातचीत का अनुरोध करने के बाद सोमवार को हुई बातचीत ने दोनों नेताओं के बीच सुलह का अवसर दिया था। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और उमर द्वारा सार्वजनिक माफी की मांग किए जाने के बाद बोबर्ट ने अचानक ही कॉल काट दिया और बातचीत अधूरी रह गई।

इस घटना ने रिपब्लिकन पार्टी की भेदभाव वाली छवि को और नुकसान पहुंचाया है। छह जनवरी को अमेरिकी संसद (कैपिटल) पर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के हमले के बाद यह छवि बनी।

बोबर्ट ने पहले ‘‘मुस्लिम समुदाय में मैंने जिसे भी ठेस पहुंचाई हो’’ कहते हुए माफी मांगी थी, हालांकि उन्होंने उमर से सीधे-सीधे माफी नहीं मांगी।

रिपब्लिकन पार्टी के सांसद द्वारा किसी अन्य सांसद के खिलाफ निजी/व्यक्तिगत टिप्पणी किए जाने का यह ताजा मामला है। हालांकि पार्टी में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन कोई इसके खिलाफ कुछ नहीं कर रहा है।

इस महीने की शुरूआत में एरिजोना से सांसद पॉल गोसर की एक हिंसक वीडियो को लेकर निंदा की गई थी। वहीं, फरवरी में जॉर्जिया से सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीनी की टिप्पणियों के लिए उन्हें संसदीय समिति से निकाल दिया गया था।

सोमवार को फोन पर हुई बातचीत के बाद उमर और बोबर्ट ने एक-दूसरे की आलोचना करते हुए बयान जारी किए।

उमर ने कहा, ‘‘ मैं उनके साथ बातचीत करने में यकीन रखती हूं जो सम्मानजनक तरीके से आपसे मतभेद रखते हैं, लेकिन तब नहीं जब वह मतभेद घृणा या अन्य नकारात्मक कारणों पर आधारित हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उस बेकार के फोन कॉल को बीच में ही खत्म करना सही समझा।’’

बोबर्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अपनी भड़ास निकाली है। ‘‘माफी स्वीकार नहीं करना और कॉल बीच में काट देना, खराब संस्कृति की पहचान और डेमोक्रेटिक पार्टी का आधार है।’’

इस पूरे मामले की शुरूआत करीब एक सप्ताह पहले बोबर्ट द्वारा अपने क्षेत्र के लोगों से हुई बातचीत का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करने से हुई जिसमें उन्होंने उमर से बातचीत का जिक्र किया था। हालांकि उमर का कहना है कि दोनों के बीच ऐसी बातचीत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा