लाइव न्यूज़ :

भोजन, पानी के बिना रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर भटक रही है नौका : संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:31 IST

Open in App

ढाका, 24 अप्रैल (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि भोजन-पानी के बिना रोहिंग्या शरणार्थियों के एक समूह को लेकर एक नौका अंडमान सागर में भटक रही है। इन लोगों के परिजन चिंतित हैं क्योंकि इनमें से कई लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है।

शरणार्थी मामलों के संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय ने कहा कि उसे लगता है कि दो सप्ताह पहले दक्षिणी बांग्लादेश से नौका रवाना होने के बाद कुछ शरणार्थियों की मौत हो गई।

इसने कहा कि उसे नौका के मौजूदा सटीक स्थल की जानकारी नहीं है।

उधर, भारतीय तटरक्षक बल ने शरणार्थियों का पता लगाने के लिए अपने संसाधन लगाए हैं।

संयुक्त राष्ट्र और एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि अनेक शरणार्थी बीमार थे और वे शरीर में पानी की कमी की समस्या से पीड़ित थे।

खबरों में कहा गया है कि बच्चों सहित लगभग 90 शरणार्थियों ने बेहतर जीवन की तलाश में यात्रा शुरू की थी।

मानव तस्कर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में काम दिलाने का वायदा कर प्राय: शरणार्थियों को अपने जाल में फंसाते हैं।

म्यांमा से भागे दस लाख से अधिक शरणार्थी बांग्लादेश में भीड़भाड़ वाले शिविरों में रह रहे हैं।

बांग्लादेश के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्हें ऐसी किसी नौका की जानकारी नहीं है जो हाल में रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर बांग्लादेश के जलक्षेत्र से बाहर गई हो।

वहीं, यूएनएचसीआर ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने शरणार्थियों का पता लगाने के लिए अपने संसाधन लगाए हैं।

यूएनएचसीआर के एशिया एवं प्रशांत मामलों की क्षेत्रीय ब्यूरो प्रमुख कैथरीन स्टबरफील्ड ने कहा, ‘‘हम खोज एवं राहत टीम तैनात करने के भारतीय तटरक्षक बल के प्रयासों की सराहना करते हैं।’’

भारतीय तटरक्षक बल के प्रवक्ता पी एन अनूप ने कहा कि अभी उनके पास कहने को कुछ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला