लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में नौका में लगी आग, 200 लोग सुरक्षित बचाए गए

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:25 IST

Open in App

जकार्ता 29 मई (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया में शनिवार तड़के एक नौका में आग लग गई। नौका में चालक दल के सदस्यों समेत 200 लोग सवार थे और सभी आग लगने पर जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

समुद्री परिवहन महानिदेशालय के प्रवक्ता विष्णु वरदाना ने बताया कि के एम कार्य इंदाह नामक नौका लीमाफटोला द्वीप पर स्थित सनाना बंदरगाह की ओर जा रही थी।

नौका ने अपनी यात्रा शुरू की, उसके करीब 15 मिनट बाद ही उसमें आग लग गयी। वरदाना ने बताया कि 22 बच्चों समेत सभी 181 यात्रियों व चालक दल के 14 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे का शिकार हुए लोगों ने बताया कि आग नौका के इंजन में लगी थी।

उन्होंन बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में नौका दुर्घटना काफी आम बात है। इंडोनेशिया 17,000 से अधिक द्वीपों वाला दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह राष्ट्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल