लाइव न्यूज़ :

लीबिया के तट पर नौका डूबने से कम से कम 20 प्रवासियों की मौत

By भाषा | Updated: November 13, 2020 17:48 IST

Open in App

काहिरा, 13 नवंबर (एपी) लीबिया के तट पर एक नौका के डूब जाने के बाद कम से ​कम 20 प्रवासी डूब गये । हादसे के वक्त ये प्रवासी नौका में सवार होकर यूरोप की ओर जा रहे थे । एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय समूह ने इसकी जानकारी दी ।

गैर सरकारी संगठन डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात जारी बयान में कहा गया है कि भूमध्य सागर में एक अन्य नौका के डूबने की घटना में कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गयी है । इसके बाद लीबिया में नौका डूबने संबंधी बयान संगठन ने जारी किया।

संगठन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुये बताया कि स्थानीय मछुआरे केवल तीन महिलाओं को ही बचा सके हैं ।

बयान में कहा गया है, ''वे स्तब्ध और दहशत में हैं । उन लोगों ने अपने संबंधियों को लहरों में लापता होते हुये तथा अपनी आंखों के सामने मरते हुये देखा ।’’

मेडिसिन सैन्स फ्रंटियर्स के एक प्रवक्ता अनैस देपरादे ने बताया कि हादसा के समय नौका पर 23 प्रवासी सवार थे और इसने लीबियाई तटीय शहर सोरमन से प्रस्थान किया था ।

देपरादे ने बताया कि तीन महिलाओं में से एक ने इस हादसे में अपने पति, बहन और बहन के एक साल के बच्चे को खो दिया ।

राहत अभियान चलाने वाले स्वतंत्र समूह अलार्म फोन ने बताया कि भूमध्य सागर में डूबने से पहले नौका ने सहायता के लिये उन्हें बुलाया था ।

समूह ने ट्वीट कर कहा, ''हमने यूरोपीय अधिकारियों से बार बार राहत एवं तलाश अभियान चलाने का आग्रह किया, लेकिन .... । ''

इससे पहले बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी ने बताया कि लीबिया के बंदरगाह अल खुम्स के तट पर नौका डूबने की घटना में 74 प्रवासी डूब गये हैं । बृहस्पतिवार की देर रात तक 31 शव बरामद किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल