लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चीन में नौका डूबने से 12 लोगों की मौत, चार लापता

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:07 IST

Open in App

बीजिंग, चार अप्रैल पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में समुद्र में रविवार सुबह मछली पकड़ने वाली एक नौका डूब गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। प्रांतीय समुद्री खोज और बचाव केंद्र ने यह जानकारी दी।

केंद्र ने कहा कि उसे एक सूचना मिली कि झूजियाजियान से लगभग 100 समुद्री मील की दूर चालक दल के 20 सदस्यों को लेकर जा रही एक नाव डूब गई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 20 लोगों में से चार को जीवित बचा लिया गया, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। लापता लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

राहत एवं बचाव कार्य के लिए जहाज और विमान तथा पास में मछली पकड़ रहीं अन्य नौकाओं को भी लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना