लाइव न्यूज़ :

यूनानी द्वीप के निकट शरणार्थियों को लेकर जा रही नौका डूबी, एक की मौत, दर्जनों लापता

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:53 IST

Open in App

(एक शब्द में सुधार के साथ)

एथेंस, 22 दिसंबर (एपी) यूनान में फोलेगैंड्रोस द्वीप के तट के पास एक नौका के डूब जाने पर एक शरणार्थी की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों अन्य के लापता होने की आशंका है। यह जानकारी देश के तटरक्षक बल ने दी।

तटरक्षक बल ने बुधवार को बताया कि तलाशी एवं बचाव अभियान के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह अभियान एथेंस के दक्षिणपूर्व में करीब 180 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में इस नौका के डूब जाने के बाद शुरू किया गया था।

उसने बताया कि 12 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें समीप के सनटोरिनी द्वीप पर ले जाया गया। समझा जाता है कि ये लोग इराक के रहने वाले हैं।

हादसे में बचे ज्यादातर लोगों का कहना है कि उस नौका पर कुल 32 लोग लोग सवार थे, हालांकि उनमें से एक ने कहा कि उस पर 50 लोग थे।

तटरक्षक बल ने बताया कि उसकी चार पोत, नौसेना एवं वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एक सैन्य परिवहन विमान, पांच जहाज, तीन निजी जलयान तलाश एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

तटरक्षक बल के प्रवक्ता निकोस कोक्कालास ने सरकारी ‘ईआरटी’ टेलीविजन से कहा, ‘‘जिन लोगों को बचाया गया है, उन्होंने बड़ी नौका से बंधी एक छोटी नौका का इस्तेमाल किया। उनमें से सिर्फ दो लोगों ने जीवनरक्षक जैकेट पहन रखी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा सबसे बुरी स्थिति का अनुमान लेकर चलते हैं, इस मामले में 50 लोग नौका पर सवार थे। ’’

बल ने कहा कि यह तलाश एवं बचाव अभियान मंगलवार रात शुरू किया गया। तटरक्षक बल को सूचना मिली थी कि शरणार्थियों को लेकर जा रही नौका का इंजन खराब हो गया है और फोलेगैंड्रोस के दक्षिण में वह समुद्र में डूबने लगी है।

एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका के उन लोगों के लिए यूनान सबसे लोकप्रिय मार्ग है जो संघर्ष एवं गरीबी के चलते अपने देशों से भाग कर यूरोपीय संघ के देशों में पहुंचना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना