लाइव न्यूज़ :

यूनान के पास समुद्र में प्रवासियों को लेकर जा रही नौका डूबी, तलाश अभियान जारी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:19 IST

Open in App

एथेंस, 22 दिसंबर (एपी) यूनान में फोलेगैंड्रोस के साइक्लेडिक द्वीप के दक्षिण में एक नौका के डूब जाने के बाद कई प्रवासी यात्रियों के लापता हो जाने की आशंका के मद्देनजर व्यापक तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। यह जानकारी देश के तटरक्षक बल ने दी।

तटरक्षक बल ने बुधवार को बताया कि 12 लोगों को बचा लिया गया है। हादसे में बचे लोगों का कहना है कि उस नौका पर कुल 32 लोग लोग सवार थे, हालांकि उनमें एक ने कहा कि उस पर 50 लोग थे।

तटरक्षक बल ने बताया कि उसकी चार पोत, नौसेना एवं वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एक सैन्य परिवहन विमान, पांच जहाज, तीन निजी जलयान तलाश एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

उसने कहा कि यह तलाश एवं बचाव अभियान मंगलवार रात शुरू किया गया क्योंकि उसे सूचना मिली थी कि प्रवासियों को लेकर जा रही नौका की इंजन खराब हो गयी है और फोलेगैंड्रोस के दक्षिण में वह समुद्र में डूबने लगी है।

जिन लोगों को बचाया गया है उन्होंने बड़ी नौका पर रखी छोटी नाव का इस्तेमाल किया । तटरक्षक बल के अनुसार, इन 12 लोगों में सिर्फ दो ने लाईफ जैकेट पहन रखी थी। इन लोगों ने बताया कि बाद में बड़ी नौका डूब गयी।

ये लोग किन देशों के नागरिक हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे एशिया, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका के उन लोगों के लिए यूनान सबसे लोकप्रिय मार्ग है जो संघर्ष एवं गरीबी के चलते भागकर यूरोपीय संघ के देशों में पहुंचना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब