लाइव न्यूज़ :

लीबिया तट के पास पलटी नौका, 57 लोगों के डूबने की आशंका

By भाषा | Updated: July 27, 2021 08:34 IST

Open in App

काहिरा, 27 जुलाई (एपी) अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर जा रही एक नौका लीबिया के तट के पास सोमवार को पलट गई। इस हादसे में कम से कम 57 लोगों की मौत हो जाने की आशंका है।

‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ की प्रवक्ता सफा मसेहली ने बताया कि नौका रविवार को पश्चिमी तटीय शहर खम्स से रवाना हुई थी। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 75 लोग सवार थे। जिन 57 लोगों के डूबने की आशंका है, उनमें 20 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। लीबिया के तट रक्षकों और मछुआरों ने 18 लोगों को बचा लिया।

उन्होंने बताया कि इन 18 लोगों ने बताया कि नौका इंजन में खराबी की वजह से रुकी थी और खराब मौसम की वजह से पलट गई। ये लोग नाइजीरिया, घाना और गाम्बिया से हैं।

संयुक्त राष्ट्र की आव्रजन मामलों से जुड़ी एजेंसी ने बताया कि लीबिया के तट पर एक सप्ताह से भी कम समय में नौका पलटने की यह दूसरी घटना है। यूरोप जा रही एक नौका बुधवार को पलट गई थी, जिसमें सवार कम से कम 20 प्रवासियों के डूब जाने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल