लाइव न्यूज़ :

‘ब्लू ऑरिजिन’ का यान 18 साल के लड़के को ले जाएगा अंतरिक्ष

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:35 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), 15 जुलाई (एपी) ब्लू ऑरिजिन ने 18 साल के एक लड़के और विमानन क्षेत्र से जुड़ी 82 साल की उम्रदराज महिला को अंतरिक्ष में ले जाने की घोषणा की है।

ब्लू ऑरिजिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीदरलैंड के 18 वर्षीय ओलिवर डेमन पैसे देकर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले ग्राहक होंगे लेकिन टिकट के मूल्य के बारे में नहीं बताया। डेमन अंतरिक्ष जाने वाले सबसे युवा शख्स होंगे। नीदरलैंड के प्रसारक आरटीएल द्वारा पोस्ट एक वीडियो में डेमन ने कहा, ‘‘मैं शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव करने और ऊपर से धरती को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’’

वेली फंक (82) भी इस यात्रा में शामिल होंगी। वेस्ट टेक्सास से 20 जुलाई को ब्लू ऑरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट चार लोगों को लेकर अंतरिक्ष ले जाएगा। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस भी अपने रॉकेट से अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे शख्स होंगे। उनसे नौ दिन पहले ही वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष की यात्रा कर लौट चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल