लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगर अविजीत राय हत्या मामला: बांग्लादेश की अदालत ने पांच लोगों को सुनाया मृत्युदंड

By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:56 IST

Open in App

ढाका, 16 फरवरी बांग्लादेश में आतंकवाद रोधी एक विशेष अदालत ने जाने माने बांग्लादेशी-अमेरिकी ब्लॉगर अविजित रॉय की 2015 में हुई हत्या के मामले में सेना के एक भगोड़े मेजर समेत प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी समूह के पांच लोगों को मंगलवार को मृत्युदंड सुनाया और एक अन्य व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

बांग्लादेश में जन्मे 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रॉय की इस्लामी आतंकवादियों ने उस समय हत्या कर दी थी, जब वह 26 फरवरी, 2015 को ढाका विश्वविद्यालय में एक पुस्तक मेले से निकले थे। इस हमले में उनकी पत्नी राफिदा अहमद भी घायल हो गई थीं। रॉय धार्मिक कट्टरता के विरोधी थे।

‘बीडीन्यूज24’ ने बताया कि ढाका की आतंकवाद रोधी विशेष अदालत के न्यायाधीश मोजिबुर रहमान ने सेना के भगोड़े मेजर सैयद जियाउल हक समेत पांच आतंकवादियों को रॉय की हत्या के मामले में मृत्युदंड सुनाया। हक के अलावा मोहम्मद मोज्जम्मल हुसैन उर्फ सैमोन उर्फ शहरियार, मोहम्मद अबु सिद्दिक सोहेल उर्फ साकिब उर्फ साजिद उर्फ शाहाब, मोहम्मद अराफात रहमान और अकरम हुसैन उर्फ अबीर को भी मृत्युदंड दिया गया। अबीर भी इस समय फरार है।

न्यायाधीश ने इन आरोपियों पर पचास-पचाह हजार टका जुर्माना भी लगाया।

न्यायाधीश रहमान ने इससे करीब एक ही सप्ताह पहले रॉय के प्रकाशक फैसल अरेफिन दिपोन की हत्या के मामले में निष्कासित मेजर हक समेत आठ इस्लामी आतंकवादियों को मौत की सजा सुनाई थी। दिपोन की 31 नवंबर, 2015 को हत्या की गई थी। आठ में से छह दोषी प्रतिबंधित अंसार अल इस्लाम आतंकवादी समूह के सदस्य हैं। इस समूह को अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के नाम से भी जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा