लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन ने चीन के समक्ष ताइवान को लेकर चिंताएं जतायी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:33 IST

Open in App

रोम, 31 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच अत्यधिक प्रतिस्पर्धी संबंध खुले संघर्षों में न बदलें।

अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बातचीत को स्पष्ट, रचनात्मक और सार्थक बताते हुए कहा कि ब्लिंकन तकरीबन एक घंटे तक चली बैठक के दौरान अमेरिका की चिंताओं को लेकर स्पष्ट रहे।

अमेरिका के उद्देश्यों में से एक चीन के साथ खुला संवाद बनाए रखना और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तथा उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच इस साल के अंत में एक डिजिटल बैठक की योजना बनाना है।

ब्लिंकन ने बैठक में कहा कि चीन ने ताइवान के संबंध में तनाव बढ़ा दिया है और अमेरिका ‘‘एक-चीन की अपनी नीति’’ को जारी रखना चाहता है।

गौरतलब है कि चीन ने अक्टूबर की शुरुआत में अपने राष्ट्रीय दिवस के सप्ताह में दक्षिणपश्चिम ताइवान में 149 सैन्य विमान भेजे थे।

बाइडन ने चीन को आगाह करते हुए कहा था कि चीन के हमलों की स्थिति में ताइवान की रक्षा में मदद के लिए अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता है।

‘सीएनएन टाउन हॉल’ में यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका, ताइवान की रक्षा के लिए आएगा, इस पर बाइडन ने कहा, ‘‘हां, हमारी ऐसा करने की प्रतिबद्धता है।’’

ब्लिंकन ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के बाद स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन हो रहा है और अमेरिका उम्मीद करता है कि चीन दुनिया के भले के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक शक्ति के तौर पर अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती लाए।

दोनों नेताओं ने व्यापार के मुद्दों पर बात नहीं की और न ही चीन के हाल में परमाणु संपन्न हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण पर चर्चा की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना