लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ताकत और बढ़ाने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 13:45 IST

Open in App

जकार्ता, 14 दिसंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री ने एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका एशिया के अपने साझेदारों के साथ सैन्य और आर्थिक संबंधों का विस्तार करेगा ताकि चीन की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती आक्रमकता का मुकाबला किया जा सके।

ब्लिंकन ने कहा कि (राष्ट्रपति जो) बाइडन प्रशासन क्षेत्र में शांति और समृद्धि कायम रखने को लेकर प्रतिबद्ध है और वह अमेरिका के गठबंधन को मजबूत कर, नए साझेदार बना कर और अमेरिकी सैन्य की प्रतिस्पर्धी बढ़त को कायम कर यह सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने हिंद प्रशांत को लेकर प्रशासन की योजना को रेखांकित करते हुए इंडोनेशिया में कहा, ‘‘ खतरा मंडरा रहा है, हमारी सुरक्षा तैयारी उसके ईर्द-गिर्द है। यह करने के लिए हम अपनी सबसे बड़ी ताकत की ओर झुकेंगे जो हमारा गठबंधन और साझेदारी है।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम ऐसी रणनीति अंगीकार करेंगे जो हमारी राष्ट्रीय ताकत- कूटनीति, सैन्य, खुफिया सूचना- को हमारे साझेदारों और सहयोगियों के साथ लाती है।’’ उन्होंने कहा कि इसमें अमेरिकी और एशियाई रक्षा उद्योग को जोड़ना, आपूर्ति श्रृंखला को एकीकृत करना और प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष में सहयोग करना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी ताकत को मजबूत करने के लिए है ताकि हम शांति कायम रख सकें, जैसा हमने दशकों से इस क्षेत्र में किया है।’’

ब्लिंकन ने जोर देकर कहा कि अमेरिका देशों को उसके और चीन के बीच चुनने पर जोर नहीं दे रहा है और न ही चीन के साथ संघर्ष चाहता है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बीजिंग के ‘‘उत्तरपूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्वी एशिया में, मेकॉन्ग नदी से प्रशांत द्वीपों तक आक्रमक रुख’’ की शिकायत की।

ब्लिंकन दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के एक सप्ताह के दौरे के तहत पहले पड़ाव इंडोनेशिया पहुंचे है। वह मलेशिया और थाईलैंड भी जाएंगे।

चीन की बढ़ती आक्रामकता का मुकाबला करना, खासतौर पर दक्षिण चीन सागर में, हांगकांग और ताइवान के खिलाफ उनके एजेंडे में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ क्षेत्र के देश चाहते हैं कि उसके (चीन) व्यवहार में बदलाव आए। हम करेंगे। हम दक्षिण चीन सागर में स्वतंत्र नौवहन को लेकर प्रतिबद्ध हैं। यही वजह है कि हम ताइवान जलडमरुमध्य में शांति और स्थिरता को लेकर रुचि ले रहे हैं।’’

ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में पांच संधि सहयोगियों- ऑस्ट्रेलिया, जापान, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड- के जरिेये ‘ मजबूत संबंध बनाएगा। उनके बीच संबंधों को बढ़ावा देगा और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ के साथ साझेदारी को मजबूत करेगा जिसके कई सदस्य देश चीन से खतरा महसूस करते हैं।

ब्लिंकन सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे, जहां पर पहले से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शीर्ष सहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोले पत्रुशेव सुरक्षा वार्ता के लिए मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला