लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के साथ संबंधों में आयी कड़वाहट को दूर करने के प्रयासों के बीच मैक्रों से मिले ब्लिंकन

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:23 IST

Open in App

पेरिस, पांच अक्टूबर (एपी) नयी हिंद-प्रशांत सुरक्षा पहल से अमेरिका के सबसे पुराने सहयोगी फ्रांस को बाहर रखने के कारण संबंधों में आयी कड़वाहट को दूर करने के जो बाइडन प्रशासन के प्रयासों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की।

अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों नेताओं ने संभावित संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा की। उन परियोजनाओं की घोषणा मैक्रों और राष्ट्रपति जो बाइडन की इसी महीने होने वाली मुलाकात के दौरान की जा सकती है। हालांकि दोनों राष्ट्रपतियों की मुलाकात की तिथि और स्थान के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। अधिकारी ने उन संभावित परियोजनाएं का ब्योरा नहीं दिया।

अधिकारी ने नाम नहीं उजागर किए जाने की शर्त पर संवाददाताओं से बातचीत की। राष्ट्रपति से मुलाकात का जिक्र ब्लिंकन के आधिकारिक कार्यक्रम में नहीं था। करीब 40 मिनट की आमने-सामने की बैठक अमेरिका के साथ विश्वास बहाल करने की फ्रांसीसी मांगों के बीच हुई। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हिंद-प्रशांत समझौते (ऑकस) की घोषणा के साथ ही अमेरिेका और फ्रांस के रिश्तों में कड़वाहट आ गयी थी।

ब्लिंकन दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन के सिलसिले में पेरिस में हैं। इसका आयोजन 15 सितंबर को शुरू हुए ऑकस विवाद की पृष्ठभूमि में हो रहा है। ब्लिंकन का बचपन पेरिस में ही बीता है। इसके अलावा उनकी स्कूली शिक्षा भी पेरिस में ही हुयी थी। वह धाराप्रवाह फ्रांसीसी बोल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा