लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन ने सैनिकों की वापसी के बाइडन के फैसले के मद्देनजर अफगानिस्तान की अघोषित यात्रा की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:05 IST

Open in App

काबुल, 15 अप्रैल (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिका के सबसे लंबे समय तक चलने वाले युद्ध को समाप्त करने तथा सभी सैनिकों की वापसी के संबंध में राष्ट्रपति जो बाइडन के फैसले के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान की अघोषित यात्रा की।

ब्लिंकन अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला और अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात कर रहे हैं। एक दिन पहले ही बाइडन ने घोषणा की थी कि अफगानिस्तान में शेष 2,500 अमेरिकी सैनिकों की 11 सितंबर को आतंकवादी हमलों की 20 वीं बरसी तक वापसी हो जाएगी।

नाटो ने भी कहा है कि अफगानिस्तान में उसके करीब 7,000 गैर-अमेरिकी सैनिक कुछ महीनों के भीतर वापस आ जाएंगे और इसके साथ ही अफगानिस्तान में विदेशी सेना की उपस्थिति समाप्त हो जाएगी।

ब्लिंकन ब्रसेल्स से काबुल पहुंचे। ब्रसेल्स में उन्होंने नाटो अधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा की। नाटो प्रमुख जेन्स स्टॉलटेनबर्ग ने घोषणा की कि गठबंधन भी अफगानिस्तान से बाहर हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें