लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन गाजा संघर्ष विराम प्रयासों को मजबूती देने के लिए मिस्र रवाना

By भाषा | Updated: May 26, 2021 15:43 IST

Open in App

यरुशलम, 26 मई (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल और हमास उग्रवादी समूह के बीच 11 दिन की लड़ाई को खत्म करने वाले संघर्ष विराम को मजबूती प्रदान करने के मकसद से बुधवार को मिस्र तथा जॉर्डन के लिए रवाना हुए।

ब्लिंकन ने काहिरा जाने से पहले बुधवार को इजराइल में नेताओं से बातचीत की। उन्होंने युद्ध से प्रभावित गाजा के पुनर्निर्माण के लिए ‘‘अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने’’ का आह्वान करते हुए यह सुनिश्चित करने का भी वादा किया कि इस क्षेत्र के लिए दी जाने वाली कोई भी सहायता हमास तक न पहुंचे।

रवाना होने से पहले ब्लिंकन ने इजराइली राष्ट्रपति रूवन रिवलिन को आगामी हफ्तों में अमेरिका की यात्रा करने का राष्ट्रपति जो बाइडन का निमंत्रण दिया। रिवलिन के कार्यालय के अनुसार, उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

ब्लिंकन ने क्षेत्र में शांति स्थापित करने की कोशिश में मिस्र और जॉर्डन को अहम बताया। दोनों देश अमेरिका के अहम सहयोगी हैं और उनके इजराइल के साथ शांति समझौते हैं तथा अकसर वे इजराइल और फलस्तीन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने मंगलवार देर रात पत्रकारों को बताया, ‘‘मिस्र ने संघर्ष विराम स्थापित करने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई और जॉर्डन लंबे समय से क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता का पैरोकार रहा है।’’

मिस्र की सीमा इजराइल और गाजा के साथ लगती है। ब्लिंकन का मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। बाइडन ने संघर्ष विराम में मदद के लिए युद्ध के दौरान अल-सिसी से बात की थी।

यह विदेश मंत्री के तौर पर ब्लिंकन की पश्चिम एशिया की पहली यात्रा है।

इजराइली और फलस्तीनी नेताओं के साथ मंगलवार को बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका की दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता कराने की अभी कोई योजना नहीं है क्योंकि पिछले प्रशासनों की ये कोशिशें विफल हो चुकी हैं।

इसके बजाय उन्होंने ‘‘बेहतर माहौल’’ बनाने की उम्मीद जताई जिससे शांति वार्ता का मार्ग प्रशस्त हो।

ब्लिंकन ने फलस्तीनियों के लिए एक प्रमुख राजनयिक संपर्क कार्यालय को पुन: खोलने की योजना की घोषणा की है और ट्रंप प्रशासन की प्रमुख नीतियों को पलटते हुए करीब चार करोड़ डॉलर की नयी सहायता राशि का भी ऐलान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब