लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया में संघर्षविराम के लिए तत्काल दबाव नहीं डालने के संकेत दिए

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:07 IST

Open in App

कोपनहेगन, 17 मई (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को इस बात के संकेत दिए कि अमेरिका इजराइल और हमास के बीच संघर्षविराम के लिए तत्काल दबाव नहीं डालेगा जबकि दोनों के बीच जारी संघर्ष दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है।

इस संघर्ष में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर गाजा में मारे गए फलस्तीनी हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, कुछ डेमोक्रेट नेताओं और राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय नेताओं द्वारा पिछले कुछ वर्षों में इजराइल-फलस्तीन के बीच जारी सबसे खराब हिंसा को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक पहल किए जाने के दबाव के बीच ब्लिंकन का यह रुख सामने आया है।

कोपनहेगन के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, '' इस पूरे मसले को लेकर हमने पहले ही यह साफ कर दिया है कि हम संघर्षविराम का प्रयास करने वाले पक्षों को अपना पूर्ण समर्थन देने को तैयार हैं।''

उन्होंने कहा कि वह संघर्षविराम के लिए कार्य कर रहे संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य देशों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं।

ब्लिंकन ने कहा, '' संघर्षविराम की संभावना को आगे बढ़ाने वाली किसी भी कूटनीतिक पहल का हम समर्थन करेंगे। और हम एक बार फिर ऐसा करने के इच्छुक हैं और इसके लिए तैयार हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से दोनों पक्षों पर है कि वे स्पष्ट करें कि वे संघर्षविराम चाहते हैं।''

ब्लिंकन ने यह भी कहा कि उन्होंने इजराइल से उस इमारत पर किए गए हवाई हमले के संबंध में साक्ष्य मांगे हैं, जिसमें दावा किया था कि इमारत में हमास का कार्यालय था। इस सप्ताहांत में इजराइली हमले में जमींदोज हुई इमारत में एसोसिएटेड प्रेस और अल-जजीरा न्यूज नेटवर्क जैसे मीडिया संस्थानों समेत कई अन्य दफ्तर थे।

हालांकि, विदेश मंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर इस बारे में उन्हें अब तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला