लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन ने नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 00:20 IST

Open in App

वाशिंगटन/काठमांडू, 27 जुलाई अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। साथ ही नेपाल को कोविड सहायता उपलब्ध कराने को लेकर भी वार्ता हुई।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि ब्लिंकन और देउबा ने अमेरिका-नेपाल के बीच साझेदारी के महत्व पर जोर दिया और हाल ही में अमेरिका द्वारा नेपाल को दान दिए गए 15 लाख टीके और कोविड-19 संबंधी अन्य सहायता के बारे में भी चर्चा हुई।

प्राइस ने एक बयान में कहा, '' ब्लिंकन और नेपाल के प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने के हमारे सहयोग पर भी चर्चा की।''

वहीं, काठमांडू में नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्लिंकन ने प्रधानमंत्री देउबा को फोन किया और दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड-19 टीके उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी की सराहना की और संभावित तीसरी लहर से बचाव के मद्देनजर बच्चों और युवाओं के टीकाकरण के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब