लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के साथ संबंधों में आयी कड़वाहट को दूर करने के प्रयासों के तहत ब्लिंकन पेरिस पहुंचे

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:55 IST

Open in App

पेरिस, पांच अक्टूबर (एपी) नयी हिंद-प्रशांत सुरक्षा पहल से अमेरिका के सबसे पुराने सहयोगी फ्रांस को बाहर करने के कारण संबंधों में आयी कड़वाहट को दूर करने के जो बाइडन प्रशासन के प्रयासों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पेरिस के दौरे पर हैं।

ब्लिंकन अपने फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां यवेस ली द्रियां और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ मुलाकात करेंगे। उनका प्रयास दोनों देशों के बीच विश्वास बहाल करने का होगा क्योंकि यह चीन से बढ़ती चुनौतियों का मुकाबला करने से संबंधित है।

विदेश मंत्री के कार्यालय ने मंगलवार को होने वाली बैठकों से पहले दोहराया कि इस "संकट" में सिर्फ फ्रांस ही शामिल नहीं है और यह पूरे यूरोपीय संघ का अपमान था जिसका ब्रिटेन अब सदस्य नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसमें हमारे गठबंधनों के कामकाज और हिंद-प्रशांत में यूरोपीय लोगों की भागीदारी के संबंध में सभी यूरोपीय लोगों के हित जुड़े हैं।

ब्लिंकन दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सम्मेलन के सिलसिले में पेरिस में हैं। ब्लिंकन का बचपन पेरिस में ही बीता है। इसके अलावा उनकी स्कूली शिक्षा भी पेरिस में ही हुयी थी। वह धाराप्रवाह फ्रांसीसी बोल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला