लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकन ने गेल स्मिथ को ‘ग्लोबल कोविड रिस्पॉन्स’ की समन्वयक नियुक्त किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:12 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, छह अप्रैल अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पूर्व राजनयिक गेल स्मिथ को विश्व स्तर पर कोविड-19 से निपटने (ग्लोबल कोविड रिस्पॉन्स) के लिए अमेरिकी समन्वयक नियुक्त किया है।

ब्लिंकन ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करने के साथ ही इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक महामारी को समाप्त करने के लिए अमेरिका को दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में गेल स्मिथ ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशन डेवलपमेंट’ की प्रमुख थीं।

ब्लिंकन ने सोमवार को उन्हें ‘ग्लोबल कोविड रिस्पॉन्स’ की समन्वयक बनाए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि वह अन्य विकसित देशों को विकासशील देशों को कोविड-19 रोधी टीके देने के लिए मनांएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया को वैश्विक महामारी को समाप्त करने के लिए एकजुट होना होगा। ऐसा मुमकिन करने के लिए अमेरिका को कदम उठाने चाहिए और हमें नेतृत्व करना चाहिए।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘ दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है, जो वह काम कर सके, जो हम कर सकते हैं.... जैसे टीके बनाना और सरकारों, उद्योग तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को व्यापक स्तर पर पूरी तरह से वैश्विक महामारी को समाप्त करने के लिए जन स्वास्थ्य प्रयास करने के लिए साथ लाना।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के तहत देश वायरस से जल्द से जल्द निपटने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इसके लिए कोई राजनीति नहीं करेंगे। यह लोगों की जिंदगी बचाने को लेकर है। हम अपने साझेदार देशों के साथ पूरे सम्मान से पेश आएंगे। हम ना कोई बड़ा वादा करेंगे और ना ही कम सहयोग करेंगे।’’

वहीं, स्मिथ ने कहा कि वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने की दिशा में दो बड़ी चुनौतियां हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ पहली चुनौती, इस वैश्विक महामारी के प्रसार को कम करना है, जो कि दुनियाभर में लोगों की जिंदगियां तबाह कर रही है। दूसरी चुनौती, यह सुनिश्चित करना है कि हम भविष्य में आने वाले वैश्विक स्वास्थ्य खतरों को रोक सकें, उनका पता लगा सकें और उनसे निपट सकें। इसमें अमेरिकी नेतृत्व की बेहद जरूरत है और मुझे विश्वास है कि हम इससे उबर सकते हैं।’’

अमेरिका कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

‘जॉन हॉप्किन्स’ विश्वविद्याल के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 के 30,769,369 मामले सामने आए हैं और इससे 5,55,377 लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रपति बाइडन ने पिछले महीने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन में 20 करोड़ टीके लगवाने का लक्ष्य तय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब