लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर विस्फोट: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 09:24 IST

Open in App

काबुल, चार अगस्त (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के नजदीक स्थित एक इलाके में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट कथित तौर पर कार्यवाहक रक्षा मंत्री को निशाना बनाकर किया गया था और इसमें कम से कम दस लोग घायल हो गए। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विस्फोट की आवाज के अलावा बंदूकों से गोली चलने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लोग विस्फोट में घायल हुए हैं या फिर बंदूक की गोलियों से।

हमला मंगलवार को हुआ और अब तक किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइज स्टानेकजई ने कहा कि विस्फोट शेरपुर इलाके में हुआ जो राजधानी के बेहद सुरक्षित इलाकों में से एक है। यहां सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं।

स्टानेकजई ने कहा कि ऐसा लगता है कि हमला कार्यवाहक रक्षा मंत्री बिस्मिल्ला खान मोहम्मदी के अतिथि-गृह को निशाना बनाकर किया गया। उनकी पार्टी जमीयत ए इस्लामी के एक नेता ने सूचित किया कि घटना के वक्त मंत्री घर पर नहीं थे और उनके परिजनों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया। पार्टी के नेता युनूस क्वानूनी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया जिसमें बताया गया कि मंत्री और उनके परिजन सुरक्षित हैं।

रक्षा मंत्रालय की ओर से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें मोहम्मदी ने कहा कि आत्मघाती हमले में उनके सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता ने बताया कि इलाके से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता दस्तगीर नाजरी ने बताया कि हमले में कम से कम दस लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पतालों में ले जाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में नागरिकों पर किये जा रहे हमलों और आतंकवाद की घटनाओं की मंगलवार को कड़े शब्दों में निंदा की, वहीं तालिबान द्वारा सत्ता पाने की कोशिशों पर विरोध जताया।

सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि अफगान सरकार और तालिबान को राजनीतिक समाधान और संघर्ष विराम की दिशा में प्रगति के लिए एक समावेशी और अफगान नीत शांति प्रक्रिया में मिलकर सार्थक तरीके से काम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक