लाइव न्यूज़ :

सईद के घर के बाहर विस्फोट: पुलिस ने कई शहरों में की छापेमारी, संदिग्धों को लिया हिरासत में

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:29 IST

Open in App

लाहौर, 24 जून पाकिस्तानी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में छापेमारी की और 2008 के मुंबई आतंकी हमले के ‘मास्टरमाइंड’ और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट के सिलसिले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे सईद के बीओआर सोसाइटी स्थित घर के बाहर पुलिस पिकेट पर हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और 21 अन्य जख्मी हो गए थे। उसके घर की रखवाली कर रहे कुछ पुलिस अधिकारी भी जख्मी हुए हैं। विस्फोट के प्रभाव से सईद के घर की खिड़कियां और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

जियो टीवी की खबर के मुताबिक, पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने बृहस्पतिवार को विस्फोट के सिलसिले में पंजाब के विभिन्न शहरों में छापेमारी की। सूत्रों के हवाले से खबर में बताया गया है कि सीटीडी ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, सीटीडी और खुफिया एजेंसियों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि बॉल बेयरिंग, लोहे के टुकड़े और वाहन के हिस्से मिले हैं।

एजेंसियों ने इलाके में ‘जियो फेंसिंग’ शुरू कर दी है ताकि जांच में मदद मिल सके। ‘जियो फेंसिंग’ में जीपीएस के जरिए डिजिटल भौगोलिक सीमा बनाई जाती है और एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से उस क्षेत्र में किसी मोबाइल उपकरण के प्रवेश और बाहर निकलने का पता लगाया जाता है।

71- वर्षीय कट्टरपंथी मौलाना लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल में आतंकवाद के वित्तपोषण के जुर्म में सजा काट रहा है। विस्फोट से अफवाह फैल गई कि सईद घर में मौजूद था।

इस बीच, आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार की "त्रुटिपूर्ण अफगान नीति" के कारण ऐसे हमलों में बढ़ोतरी हो सकती है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बुधवार को इस्लामाबाद में संसद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए बिलावल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बढ़ सकती हैं क्योंकि अफगान शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान की नीति "सही नहीं है।” उन्होंने कहा कि सीमा पार भी कुछ आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

सईद संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी है। अमेरिका ने उस पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। वह आतंकवाद के वित्तपोषण के पांच मामलों में सजा काट रहा है।

सईद के नेतृत्व वाला जमात-उद-दावा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है जो 2008 के मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में छह अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला