लाइव न्यूज़ :

कंधार की मस्जिद में विस्फोट: तालिबान

By भाषा | Updated: October 15, 2021 15:28 IST

Open in App

काबुल, 15 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी अफगानिस्तान के एक प्रांत की एक मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के दौरान विस्फोट हुआ है।

तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने बताया कि कंधार प्रांत की एक मस्जिद को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया है। इससे हफ्ते पहले देश के उत्तरी हिस्से में इसी तरह का विस्फोट किया गया था। उन्होंने मामले की अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई और कहा कि जांच चल रही है।

तत्काल यह साफ नहीं हुआ है कि विस्फोट के पीछे किसका हाथ है। जुमे की दोपहर में होने वाली नमाज़ में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं।

मस्जिद में अक्सर शिया अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य आते हैं, जिन्हें अक्सर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह निशाना बनाता है। पिछले हफ्ते, आईएस ने उत्तरी प्रांत कुंदुज़ में एक शिया मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला