लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के कोलंबस में पुलिस की गोली लगने से अश्वेत किशोरी की मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:15 IST

Open in App

कोलंबस (अमेरिका), 21 अप्रैल (एपी) अमेरिका के कोलंबस में मंगलवार को पुलिस की गोली लगने से चाकू लहरा रही एक अश्वेत किशोरी की मौत हो गयी। बहुचर्चित जॉर्ज फ्लॉयड मामले में फैसला सुनाए जाने के कुछ समय बाद ही यह घटना हुयी।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार रात की घटना के कुछ समय बाद ही उसका फुटेज जारी कर दिया। पुलिस ने मौजूदा प्रोटोकॉल से हटते हुए जल्दी ही फुटेज जारी कर दिया क्योंकि हाल ही में कई घटनाओं को लेकर पुलिस को आम लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

दस सेकेंड की इस क्लिप में पुलिस अधिकारी को अपनी कार से बाहर आते और लड़की को चेतावनी देते हुए देखा जा सकता है। पुलिस अधिकारी ने चार गोलियां चलायी।

इससे पहले ‘कोलंबस डिस्पैच’ की खबर में कहा गया था कि अधिकारियों को फोन पर चाकू घोंपने की घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शाम करीब पौने पांच बजे लड़की को गोली मारी। खबर के अनुसार फोन करने वाले ने बताया था कि एक महिला उसे चाकू घोंपने का प्रयास कर रही थी।

अखबार की खबर के अनुसार लड़की को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में कोई अन्य घायल नहीं हुआ।

कोलंबस के महापौर एंड्रयू गिंथर ने किशोरी की मौत पर दुख जताया लेकिन उन्होंने पुलिस द्वारा गोलियां चलाए जाने का बचाव किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला