लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अश्वेत शख्स ने सिख व्यक्ति पर हथौड़े से किया हमला

By भाषा | Updated: May 4, 2021 12:32 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, चार मई न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के एक होटल में एक अश्वेत व्यक्ति ने एक सिख व्यक्ति पर हथौड़े से हमला कर दिया और उस पर चिल्लाते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हें पसंद नहीं करता और तुम्हारी त्वचा का रंग भी मेरे जैसा नहीं है।’’

घटना के बाद न्यूयॉर्क स्थित एक पैरोकार समूह ने जांचकर्ताओं से यह पता लगाने का अनुरोध किया है कि क्या यह हमला नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध है।

‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ वेबसाइट की एक खबर के अनुसार, एस्टोरिया के रहने वाले सुमित अहलुवालिया (32) ने कहा कि उन पर हमला करने वाला व्यक्ति नस्ली घृणा से भरा हुआ था।

अहलुवालिया ने बताया कि अश्वेत व्यक्ति ने ब्राउन्सविले में उनके कार्यस्थल पर 26 अप्रैल को हमला किया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति सुबह करीब आठ बजे होटल की लॉबी में आया और चिल्लाने लगा।

अहलुवालिया ने कहा, ‘‘जब मैं उससे बात करने गया तो वह मेरी तरफ दौड़ने लगा और उसने जेब में हाथ डाला तो मुझे लगा कि वह बंदूक निकाल रहा है।’’

इस पर उन्होंने हमलावर से कहा, ‘‘क्या हुआ? तुम मेरे भाई हो।’’

इसके बाद हमलावर ने कहा, ‘‘तुम्हारी त्वचा का रंग मेरे जैसा नहीं है।’’ इसके बाद उसने अहलुवालिया के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।

पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीरें जारी की है और उसकी तलाश की जा रही है।

यह घटना तब सामने आयी है जब अमेरिका में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान एशियाई नागरिकों के विरुद्ध नस्ली घृणा से प्रेरित अपराध बढ़ गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला