लाइव न्यूज़ :

अमेरिका मार्शल्स की गोलीबारी में अश्वेत की मौत, मिनियापोलिस में लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 6, 2021 10:15 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), छह जून (एपी) ‘अमेरिका मार्शल्स सर्विस’ के कार्यबल की गोलीबारी में एक अश्वेत आरोपी की मौत के विरोध में मिनियापोलिस में प्रदर्शन कर रहे लोगों और अधिकारियों के बीच शनिवार तड़के झड़प हुई।

विंस्टन बूगी स्मिथ जूनियर (32) की गोलीबारी में हुई मौत के खिलाफ प्रदर्शन की तस्वीरों में दिख रहा है कि सड़कों पर कूड़े के ढेर में आग लगी है और कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मिनियापोलिस के अपटाउन के पड़ोस में बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी की इस घटना के विरोध में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हुए।

पुलिस ने बताया कि 27 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 26 आरोपियों के खिलाफ दंगे करने और एक आरोपी के खिलाफ हथियार संबंधी आरोप लगाए गए है। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ कारोबारी इमारतों को क्षति पहुंची है।

प्राधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि स्मिथ हथियार संबंधी कानून के उल्लंघन के मामले में वांछित था और उसने अमेरिका मार्शल्स के दो अधिकारियों पर गोली चलाई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने उस पर गोलियां चलाईं। ‘अमेरिका मार्शल्स फ्युगिटिव टास्क फोर्स’ के कर्मी बंदूक रखने के आरोप में जारी वारंट के आधार पर स्मिथ को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे।

स्मिथ के परिजन एवं मित्रों ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता था और पुलिस उसे अकसर परेशान किया करती थी। उन्होंने पुलिस से जांच में पारदर्शिता की अपील की।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी के बाद कुछ लोगों ने इमारतों में तोड़-फोड़ की और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी की। दंगा, मारपीट, आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संदेह समेत कई आरोपों के तहत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मिनियापोलिस में करीब एक साल पहले पुलिस कार्रवाई में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद व्यापक प्रदर्शन हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला