लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में कोविड-19 के मरीजों में ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण मिला

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:42 IST

Open in App

काबुल, तीन जुलाई (एपी) अफगानिस्तान में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच तीन मरीजों में ‘ब्लैक फंगस’ संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री वहीद मजरूह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में फंगस संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गयी और दो अन्य मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अफगानिस्तान में कुछ ही लोग मास्क पहनते हैं और सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया जाता है। धीरे-धीरे यहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1272 नए मामले आए और 92 लोगों की मौत हो गयी। अफगानिस्तान में एक दिन में बमुश्किल 4,000 नमूनों की जांच हो पाती है। पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से देश में अब तक संक्रमण के कुल 1,24,757 मामले आ चुके हैं और 5199 लोगों की मौत हुई है। समझा जाता है कि कई मामले रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं हो पाए।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों में सैकड़ों नए बेड का इंतजाम किया हैं वहीं कई अस्पतालों में सारे बेड भर चुके हैं। ऑक्सीजन की भी किल्लत हो गयी है और काबुल में कुछ ऑक्सीजन संयंत्रों पर ऑक्सीजन सिलेंडर को भरवाने के लिए लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित ‘कोवैक्स’ पहल से टीके की आपूर्ति बाधित होने के कारण अफगानिस्तान की 3.6 करोड़ से ज्यादा की आबादी में अब तक 2.5 प्रतिशत हिस्से का ही टीकाकरण हुआ है। फंगल संक्रमण के अधिकतर मामले भारत और मिस्र में सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक