लाइव न्यूज़ :

इलाज में नस्लवाद का आरोप लगाने वाली अश्वेत डॉक्टर की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 13:06 IST

Open in App

इंडियानापोलिस (अमेरिका), 26 दिसंबर (एपी) कोविड-19 से मौत से पहले एक अश्वेत चिकित्सक ने उपचार में नस्ली भेदभाव की शिकायत संबंधी एक वीडियो बनाया था जो उसकी मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद इंडियाना के एक अस्पताल की तरफ से वादा किया गया है कि शिकायत के मद्देनजर उसके इलाज की “बाहर से पूर्ण समीक्षा” कराई जाएगी।

एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक डॉ. सूसन मूर (52) के पिछले महीने के अंत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला था और उन्हें इंडियाना के कार्मल में आईयू हेल्थ नॉर्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अपनी स्थिति और चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी रखने वाली फिजीशियन ने कहा कि उन्हें इंडियाना, कार्मल के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बार-बार दवाओं, एक्सरे और अन्य नियमित जांच के लिये कहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि एक श्वेत डॉक्टर ने विशेष तौर पर उनके दर्द की अनदेखी करते हुए कहा कि उसे अस्पताल पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने चार दिसंबर के अपने वीडियो में कहा,“मैंने संयमित होते हुए कहा, अगर मैं श्वेत होती, तो मुझे इससे नहीं गुजरना पड़ता।”

वीडियो में उनकी आवाज बेहद कमजोर सी आ रही थी। उन्होंने कहा, “ऐसे ही अश्वेत लोग मारे जाते हैं, जब आप उन्हें घर भेज देते हैं और उन्हें पता नहीं होता कि अपने लिये कैसे लड़ना है।”

पोस्ट के मुताबिक, इंडियाना यूनिवर्सिटी हेल्थ सिस्टम द्वारा संचालित अस्पताल से अश्वेत चिकित्सक को सात दिसंबर को छुट्टी दे दी गई थी लेकिन 12 घंटों बाद ही बुखार तेज होने और रक्तचाप कम होने पर उन्हें अस्पताल में फिर भर्ती कराना पड़ा।

चिकित्सक को एक दूसरे अस्पताल, कार्मल के एस्केनसियन सेंट विंसेंट अस्पताल ले जाया गया और उन्होंने कहा कि उन्हें वहां अच्छा अनुभव हो रहा था।

चिकित्सक के 19 वर्षीय पुत्र हेनरी मुहम्मद ने मीडियाकर्मियों को बताया कि उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उसने बताया कि 20 दिसंबर को उसकी मां की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला