लाइव न्यूज़ :

नस्लवाद के आरोपों से आश्चर्यचकित नहीं हैं अश्वेत ब्रिटिश

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:52 IST

Open in App

लंदन, नौ मार्च (एपी) ब्रिटेन के शाही परिवार की छोटी बहु, डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल द्वारा महल के भीतर और ब्रिटिश प्रेस पर नस्लवाद का आरोप लगाए जाने पर इंग्लैंड में रहने वाले काफी अश्वेतों को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है।

फिर चाहे वह कोविड-19 के अश्वेतों पर प्रभाव से निपटने की बात हो या फिर मीडिया और राजनीति में शीर्ष पर अश्वेतों की कमी, ब्रिटेन में रहने वाले अश्वेतों का कहना है कि नस्लवादी रवैया और भेदभाव समाज में गहरी जड़ें जमाए हुए है, लेकिन अकसर समाज इस तथ्य को स्वीकार करने से मना कर देता है।

‘ब्लैक एंड ब्रिटिश : ए फॉरगॉटन हिस्ट्री’ नामक टीवी सीरीज के प्रस्तोता इतिहासकार डेविड ओलेसोगा ने कहा, ‘‘यह ऐसा देश है जो नस्लों के बारे में ईमानदारी से बात नहीं करना चाहता।’’

ओपरा विन्फ्रे के साथ टीवी पर साक्षात्कार में मेगन ने कहा कि प्रिंस हैरी के साथ शादी के बाद उन्हें अलग-थलग कर दिए जाने और शाही परिवार का साथ नहीं मिलने के कारण उनके मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे।

उन्होंने कहा कि शाही परिवार के एक अनाम सदस्य ने उनके पति प्रिंस हैरी से उनके होने वाले बच्चे के रंग (गोरे-सांवले) को लेकर ‘चिंता’ जतायी थी।

कम्युनिकेशन कंसल्टेंट और पत्रकार टिवा एडेबायो का कहना है कि साक्षात्कार में शाही जोड़े ने जो खुलासे किए, उससे उनके सभी डरावने सपने सही नजर आने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेगन जब शाही परिवार का हिस्सा बनीं तो, ब्रिटेन का प्रत्येक अश्वेत व्यक्ति चिंतित था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह संस्था का रूप ले चुकी है और उपनिवेशवाद में इसकी जड़ें गहरी पैठी हुई हैं। यह श्वेत नस्ल की श्रेष्ठता पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब