भाजपा श्रीलंका में राजनीतिक दल का गठन नहीं कर सकती: चुनाव आयोग प्रमुख
By भाषा | Updated: February 15, 2021 23:59 IST2021-02-15T23:59:47+5:302021-02-15T23:59:47+5:30

भाजपा श्रीलंका में राजनीतिक दल का गठन नहीं कर सकती: चुनाव आयोग प्रमुख
नयी दिल्ली, 15 फरवरी श्रीलंकाई चुनाव आयोग के प्रमुख निमल पंचीवा ने सोमवार को उन खबरों पर खारिज किया, जिनमें भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा श्रीलंका में राजनीतिक दल के गठन की योजना का दावा किया गया था।
उन्होंने कहा कि देश का चुनाव कानून इस तरह के प्रबंध की इजाजत नहीं देता।
पंचीवा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ श्रीलंका का कोई भी राजनीतिक दल विदेश में किसी भी दल अथवा समूह से संबंध रख सकता है लेकिन हमारा चुनाव कानून किसी अन्य विदेशी दल को श्रीलंका में काम करने की अनुमति नहीं देता।’’
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के हवाले से मीडिया में आई रिपोर्ट में दावा किया गया कि भाजपा श्रीलंका और नेपाल में अपना विस्तार करने की योजना बना रही है।
श्रीलंकाई चुनाव आयोग के प्रमुख इन्हीं रिपोर्ट को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।