लाइव न्यूज़ :

अनूठी बच्ची का जन्म, शरीर में मौजूद हैं कोरोना वायरस के एंटीबाडीज : डॉक्टर

By भाषा | Updated: March 18, 2021 14:48 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 18 मार्च अमेरिका में बाल रोग विशेषज्ञों ने एक ऐसी अनूठी बच्ची के जन्म का दावा किया है जिसके शरीर में नोबेल कोरोना वायरस के एंटीबाडीज हैं। इस तरह का यह पहला मामला है और बच्ची की मां को गर्भावस्था में कोविड-19 का पहला टीका दिया गया था।

स्वास्थ्य विज्ञान से संबंधित ईप्रिंट प्रकाशित करने वाली ‘मेडआर्काइव’ पर पोस्ट किए गए अध्ययन के अनुसार बच्ची की मां को गर्भकाल के 36वें सप्ताह में मॉडर्ना का टीका लगा था। इसके तीन सप्ताह बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया और जन्म के तुरंत बाद ही तत्काल उसके रक्त के नमूने लिए गए, जिसमें यह खुलासा हुआ कि बच्ची के रक्त में एंटीबाडीज है। हालांकि अभी इस अध्ययन की समीक्षा नहीं हुई है।

अमेरिका में फ्लोरिडा के अटलांटिक विश्वविद्यालय के सह लेखकों पॉल गिल्बर्ट और चाड रूडनिक ने कहा कि किसी नवजात में एंटीबाडीज पाए जाने का यह पहला ज्ञात मामला है। मां अपनी बच्ची को लगातार स्तनपान करा रही है और उन्हें तय नियम के अनुसार टीके की दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?